मरीजों को सेल से मिलेगी दवा

नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक सेल बनाया है। यहां ऐसे मरीजों को दवा दी जाएगी, जिनकी निजी अस्पतालों से स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। एसीएमओ डॉ. वीबी ढाका के अनुसार जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, वहां से मरीज का सैंपल हमारे पास भी आता है। इसके बाद हम सैंपल को जांच के लिए दिल्ली में नैशनल सेंटर फॉर कंट्रोल ऑफ डिसीज (एनसीडीसी) भेजते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में 3 से 4 दिन का समय लग जाता है। ऐसे में पीडि़त मरीज की जान को खतरा न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। जिले में जिन निजी पैथलेब की ओर से स्वाइन की पुष्टि हो जाती है, ऐसे मरीज किसी भी समय सेक्टर 39 स्थित सीएमओ कार्यालय में आकर स्वाइन फ्लू से बचाव की दवाई ले सकते है। जिन मरीजों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होगी, उनके परिजनों का सैंपल भी जांच के लिए एनसीडीसी भेजा जाएगा। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उन्हें भी दवा दी जाएगी। बता दें कि इस साल जनवरी में ही 9 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 55 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई