फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

फरीदाबाद। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन, मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन एवं ईएसआई में कार्यरत फार्मासिस्ट वर्ग ने सरकार की अनदेखी पर गहरा रोष जताया। सभी जिला अस्पताल पर सुबह 9 से 10 बजे तक कार्य छोडक़र गेट मीटिंग एवं काली पट्टी बांधकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला उपप्रधान कुलदीप कटारिया ने कहा कि एक फार्मासिस्ट जो स्वास्थ्य संस्था की रीढ़ होता है और अपने कार्य के साथ-साथ हर तरह की जिम्मेदारी का निर्वाहन बेहतरीन तरीके से करता है, लेकिन जब हक देने की बात आती है तो उसे पीछे धकेल दिया जाता है। दूसरी केटेगरी जो जनता की सेवा में व्यवधान डाल हड़ताल करती है, उसे सरकार वेतन बढ़ाकर तोहफा देती है। सरकार ने समान पैरा मेडिकल केटेगरी का वेतनमान 4600/- ग्रेड पे कर दिया है, वहीं फार्मासिस्ट को 4200/- पर ही रख दिया है। यह इस वर्ग का सरासर अपमान है। जिला सचिव आशीष गोयल ने कहा कि एक क्लर्क रिटायर होने तक राजपत्रित पद पर पहुंच जाता है वहीं फार्मासिस्ट की पदोन्नति न के बराबर होने से उसी पद से सेवानिवृत होता है। इस मौके पर जिले के सभी फार्मासिस्ट ने एकजुट होकर कहा कि अगर सरकार फार्मासिस्ट वर्ग की मांगों पर विचार नहीं करती है तो यह वर्ग भी अन्याय के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाएगा। इस मौके पर बीरेंद्र सांगवान, आशीष गोयल विजय कुमार, अशोक, नीरज, राजेन्द्र, संजय बत्रा, मनोज, रमेश, यथार्थ, ब्रिजेश, शैलेन्द, सतपाल, सुरेंद्र, राकेश मोर, साकिर, ऋतू, मनीषा, शालिनी, सीमा, रूचि, कविता, दीपा आदि जिले के सभी फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन