फार्मा कंपनियां करेंगी औषधियां खरीदने में मदद

शिमला। देश की नामी फार्मा कंपनियां किसानों से औषधीय पौधों को लगाने और खरीदने में मदद करेंगी। किसानों को औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इसको लेकर केलंग में 12 अगस्त को इनवेस्टर मीट का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन किसानों के सामने 10 कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन होंगे। कृषि मंत्री डा. रामलाल मारकंडा के अनुसार किसानों के साथ कंपनियों के प्रतिनिधियों की इंटरेक्शन भी करवाई जाएगी। कंपनियां लोगों को बताएंगी कि किस तरह से उनसे उनका उत्पाद लिया जाएगा और उनको कैसे लाभ पहुंचेगा। यह कंपनियां किसानों को फसल के बेहतर दाम मौके पर ही दिया करेंगी। जरूरी हुआ तो कंपनियां अपनी प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित करेंगी। इन्वेस्टर मीट निवेश के लिए है, परंतु यह निवेश लाहुल-स्पीति में होने वाले उत्पादों के लिए होगा, जिसे निजी कंपनियां बाजार उपलब्ध करवाएंगी।
बता दें कि लाहौल-स्पीति में सीबकथॉर्न यानी छरमा पाया जाता है। इसमें औषधीय गुण हैं। चाइना में छरमा के 262 तरह के उत्पाद पाए जाते हैं। छरमा पूरे प्रदेश में केवल लाहौल-स्पीति में ही मिलता है। फार्मा कंपनियां इनमें वैल्यू एडिशन को लेकर काम करेंगी और वहां पर अलग-अलग स्थानों पर अपने प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेंगी। इसके लिए कंपनियों ने हामी भर दी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन