फार्मासिस्टों में दहशत, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए दिन मारपीट की वारदातों से फार्मासिस्ट दहशत में हैं। फार्मासिस्टों ने हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है। फार्मासिस्टों ने सीएमएस को पत्र देकर अलग से पंजीकरण कक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा है। फार्मासिस्ट शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा कि फार्मासिस्टों का कार्य मरीजों का उपचार करना नहीं बल्कि पंजीकरण करना व अन्य अभिलेख तैयार करना होता है। डॉक्टरों के साथ झगड़ा होने पर वे उन्हें भी शामिल मानकर उनके साथ अभद्रता करते हैं। उनकी मांग है कि फार्मासिस्टों के लिए अलग से पंजीकरण कक्ष बनाया जाए। फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह का कहना है कि फार्मासिस्टों का कार्य केवल फाइल तैयार करना है। वे आए दिन हो रही अभद्रता को अब बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं, चीफ फार्मासिस्ट ऋषि प्रकाश ने कहा कि वे सीनियर हैं। इस उम्र में उनके साथ कोई आकर अभद्रता करे, यह अच्छी बात नहीं है। इसलिए उन लोगों ने निर्णय लिया है कि अब वे लोग अलग से पंजीकरण कक्ष की स्थापना कराएंगे।
यदि पंजीकरण कक्ष की स्थापना नहीं होती है तो वे लोग कार्य बहिष्कार करने को भी मजबूर होंगे। सीएमएस डा. आरके सागर ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कोई लिखित पत्र नहीं आया है। जनपद लौटने पर फार्मासिस्टों से बात की जाएगी। उनके हितों का हर संभव ख्याल रखा जाएगा।गौरतलब है कि पूर्व में जिला अस्पताल में शव के लिए शव वाहन नहीं मिला तो फार्मासिस्ट एचएन सिंह को कार्रवाई का शिकार बनाया गया। एक अन्य घटना में फार्मासिस्ट शिवदत्त के साथ अभद्रता हुई और हाल ही में फार्माशिष्ट शिवमंगल सिंह के साथ भी अज्ञात लोग आकर अभद्रता कर गए।  फार्मासिस्टों का कहना है कि नए डॉक्टर भौतिक रूप से अस्पताल में उपचार के लिए खरे नहीं उतर पा रहे हैं। यदि कोई सीनियर फार्मासिस्ट उन्हें सलाह देने का प्रयास करता है तो उन्हें बुरा लगता है। इसी बीच हालत यह बन जाते हैं कि तीमारदार के साथ तालमेल नहीं बैठ पाता है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार