लाखनमाजरा पीएचसी को मिला नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट 

रोहतक। रोहतक जिले की लाखनमाजरा पीएचसी को भारत सरकार ने नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट दिया है। इसके बाद यह जिले की पहली पीएचसी बन गई है, जिसे एनक्यूसी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। क्वालिटी इंचार्ज डॉ. अर्शप्रीत ने बताया कि गत 16-17 जुलाई को नेशनल लेवल की टीम ने पीएचसी लाखनमाजरा का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दी जा रही सेवाएं व सुविधाओं का आंकलन किया गया था। चिकित्सों व अन्य स्टाफ के ज्ञान व नवीनतम अपडेट की भी जांच की गई। निरीक्षण टीम की सदस्य डॉ. नलिनी आनंद ने पीएचसी की काफी सराहना की।
डॉ. अर्शप्रीत कौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीएचसी को 96.2 प्रतिशत स्कोर मिला। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने पीएचसी के डॉ. कुलदीप व अन्य स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिन-रात की गई मेहनत का ही परिणाम है कि आज पीएचसी को यह इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है। डॉ. कुलदीप ने कहा कि इस सर्टिफिकेट के मिलने से पीएचसी के स्टाफ का मनोबल बढ़ा है। इससे वे अब और अधिक मेहनत व लगन के साथ मरीजों की सेवा करेंगे। इसके साथ ही हर वर्ष केंद्र सरकार की तरफ से पीएचसी को 3 साल तक हर वर्ष तीन लाख रूपए मिलेंगे। इस अवसर पर डॉ. जोगेंद्र, डॉ. कुलप्रतिभा, डॉ. नीना, डॉ. सुरेश, फार्मासिस्ट प्रवीण, एलटी ओमप्रकाश, स्टाफ सुषमा, नीलम, संतोष व पूनम भी उपस्थित थीं।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार