बलिया। योगेन्द्र नाथ पाण्डेय को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन अगरसण्डा स्थित विद्यालय के प्रांगण में हुआ। इसमें जनपदीय शाखा पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी डा. सरफराज अहमद, डा. सुनील राय व प्रवेक्षक सूबेदार यादव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र नाथ पाण्डेय 101 मत पाकर व अरुण कुमार ङ्क्षसह 72 मत पाकर मंत्री पद काबिज हुए। कुल 138 वोट में 132 मत पड़े। चुनाव सम्पन्न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों शपथ दिलाई। इस दौरान समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जीते हुए प्रत्याशियों का स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करुंगा। जल्द ही कार्यकारणी का गठन होगा। इस दौरान मंत्री अरुण कुमार ङ्क्षसह, बेचन राम, सुरेन्द्र ङ्क्षसह, पंकज उपाध्याय, हीरा लाल चौहान, जितेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार, रमेश गुप्ता, मनोज वर्मा, बदरे आलम, बब्बन यादव, जितेन्द्र ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।