फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए निकली सरकारी भर्ती, करें अप्लाई

ओडिशा। ओडिशा में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने 2,400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर से आवेदन शुरू हो जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

कुल 2,453 रिक्त पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2,453 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें से 1,002 पद फार्मासिस्ट और 1,451 पद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 547 पद अनारक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 635 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 262 पद आरक्षित हैं। इसी तरह फार्मासिस्ट के 238 पद अनारक्षित हैं।

आवेदन के लिए योग्यता मानदंड

फार्मासिस्ट के पद पर मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ फार्मेसी करने वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों के पास फॉर्मेसी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। दोनों पद के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2023 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

बता दें कि ये पद संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा मार्च, 2024 में होने की संभावना है। परीक्षा में फार्मेसी, प्रैक्टिकल स्किल, गणित और अंग्रेजी से संबंधित 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा। उम्मीदवार अधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से विस्तृत परीक्षा पाठ्यक्रम देख सकते हैं। फॉर्मासिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपये और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर न्यू यूजर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें। आवेदन पत्र खोलें, इसमें सभी जरूरी जानकारियां सावधानी के साथ दर्ज करें।

आवेदन के लिए 10वीं की अंकतालिका, फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा की अंकतालिका, जाति प्रमाणपत्र, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई