डायबिटीज की यह दवा महिलाओं का वजन बढऩे से रोकने में कारगर !

मुंबई। डायबिटीज की एक दवा को महिलाओं में वजन बढऩे से रोकने में कारगर पाया गया है। स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं का कहना है कि डायबिटीज की दवा दुलग्लूटाइड (ट्रुलिसिटी) धूम्रपान छोडऩे के बाद महिलाओं का वजन बढऩे का खतरा कम कर सकती है।

महिलाओं को धूम्रपान छोडऩे के बाद वजन बढऩे की चिंता

शोधकर्ताओं के अनुसार यह दवा प्राकृतिक रूप से पेट में बनने वाले हार्मोन जीएलपी-1 के प्रभाव की नकल करती है। इससे रक्त में ग्लूकोज की मात्रा और वजन बढऩे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। धूम्रपान छोडऩे के बाद महिलाओं में वजन बढऩे की संभावना पुरुषों से पांच गुना ज्यादा होती है।

महिलाओं में धूम्रपान छोडऩे की असफलता की दर भी पुरुषों से ज्यादा होती है। दरअसल, महिलाएं धूम्रपान छोडऩे के बाद वजन बढऩे के खतरे को लेकर चिंतित रहती हैं। इस कारण वे दोबारा धूम्रपान करने लगती हैं।

लैंगिक अंतर नहीं हो पाया स्पष्ट

बेसल यूनिवर्सिटी अस्पताल के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की फैबिएन बाउर के अनुसार दुलग्लूटाइड का इस्तेमाल उन रोगियों के लिए उपयोगी है, जिनमें धूम्रपान छोडऩे के बाद वजन बढऩे का खतरा ज्यादा होता है। जो वजन बढऩे के कारण धूम्रपान नहीं छोड़ पाते, उनके लिए भी ये सहायक है। पूर्व में, एक शोध में पाया गया था कि डुलग्लूटाइड धूम्रपान छोडऩे वालों में वजन बढऩे की समस्या को कम करती है। यह स्पष्ट नहीं था कि यह वजन कम करने का प्रभाव लैंगिक अंतर था या नहीं।

दोबारा विश्लेषण किया गया

शोधकर्ताओं ने दोबारा विश्लेषण किया। नए परीक्षण में 255 व्यस्क शामिल थे। इनमें से 155 महिलाएं थीं। उनकी औसत आयु 42 से 44 के बीच थी। उन्होंने 19 से 22 साल के बीच रोजाना औसतन 20 सिगरेट पी थीं।

डमी उपचार से किया परीक्षण

डायबिटीज

परीक्षण के प्रतिभागियों को बेतरतीब ढंग से या तो 1.5 मिलीग्राम/0.5 मिलीलीटर दुलग्लूटाइड के साप्ताहिक इंजेक्शन या 0.5 मिलीलीटर डमी उपचार दिए गए। वहीं, धूम्रपान छोडऩे की दवा भी दी गई। 12 हफ्तों के बाद, दुलग्लूटाइड लेने वाली महिलाओं का वजन लगभग 1-2 किलो कम हुआ। वहीं, डमी उपचार समूह की महिलाओं का वजन लगभग 2-2.5 किलो बढ़ गया। दुलग्लूटाइड लेने वाले पुरुषों ने भी लगभग आधा किलो वजन कम किया। डमी उपचार समूह के पुरुषों का वजन लगभग 2 किलो बढ़ गया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि वजन पर दुलग्लूटाइड के सकारात्मक प्रभाव का धूम्रपान छोडऩे की अल्पकालिक दर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। धूम्रपान छोडऩे के बाद वजन बढऩे का खतरा समय के साथ बदल सकता है। यह अन्य कारकों निकोटीन या उम्र आदि पर भी निर्भर हो सकता है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर