फार्मासिस्ट करेंगे आंदोलन

बस्ती। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के फार्मासिस्टों ने हक के लिए एकजुटता दिखाई। महिला अस्पताल में आयोजित मंडलीय बैठक में फार्मासिस्टों ने समस्याओं पर चर्चा की और निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 11 व 12 अक्टूबर को विभिन्न मुद्दों के समर्थन में कार्य-बहिष्कार का निर्णय लिया। अध्यक्षता चीफ फार्मासिस्ट अजय कुमार मिश्र व संचालन शैलेंद्र राय ने किया। अध्यक्ष डा. उमेश कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि वेतन विसंगति एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिए फार्मासिस्ट अपनी लड़ाई तेज करेंगे।
25 सितंबर को फार्मेसी दिवस एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्य-बहिष्कार में पूर्ण भागीदारी निभाएंगे। मंत्री शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि जनपद की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर हक के लिए आवाज उठाएंगे। मंडलीय सचिव डा. पीके पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्ट अपने कर्तव्य सजग रहते हैं फिर भी उनका उत्पीडऩ होता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बभनान के फार्मासिस्ट भगौती प्रसाद यादव से जुड़े मामले के हल के लिए सीएमओ से मिलने की रणनीति बनाई। उपाध्यक्ष डा. डीपी ङ्क्षसह ने एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि एकता में बल है। इस दौरान भगौती प्रसाद यादव, अनुज यादव, मो. अनीस, विजय श्रीवास्तव, प्रेम चंद्र पांडेय, राधेरमण शुक्ल, कौशल किशोर चौधरी, घनश्याम ङ्क्षसह, अखिलेश श्रीवास्तव, लालचंद्र चौधरी, रामनयन, शैलेश पांडेय, संजय कुमार, राजेंद्र यादव, जमील अहमद, देवेंद्र कुमार, राजकुमार ङ्क्षसह, मनोज श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश चौधरी, सुभाष चंद्र, राजनरायन ङ्क्षसह मौजूद रहे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 0 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक