329 दवाओं पर बैन लगवाने का ये है जिम्मेवार

नई दिल्ली। हाल ही में 329 दवाइयों पर बैन लगवाने के पीछे एस श्रीनिवासन नामक व्यक्ति को जिम्मेवार माना गया है। एस श्रीनिवासन स्वयं एक फार्मा कंपनी का मालिक है। वह काफी समय से लगातार याचिकाओं के जरिए उन दवाओं को बैन करने की मांग करते रहे हैं जिनका निर्माण वैज्ञानिक आधार पर होने की बजाय सिर्फ व्यापारिक हितों के लिए होता है। इस बैन का असर सैरिडॉन, पीरामल, ल्यूपिन जैसे जाने-माने ब्रांड्स पर पड़ा। इसके चलते फाइजऱ व मैक लिऑड्स जैसी फार्मास्यूटिकल कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स में सुधार करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब सैरिडॉन समेत तीन एफसीडी दवाओं से बैन हट चुका है।
श्रीनिवासन आईआईटी खडग़पुर और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़े है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से उन्होंने एपिडिमिऑलजी यानी दवाओं के वितरण और रोग संबंधी पढ़ाई की। इतनी बेहतर डिग्री होने के बाद वह बड़ी कंपनी खोल कर करोड़ों कमा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कुछ और लोगों के साथ मिलकर एक लो कॉस्ट स्टैंडर्ड थिरैप्यूटिक्स नाम की नॉट फॉर प्रॉफिट फार्मास्यूटिकल फर्म खोली जो कि वडोदरा में है। श्रीनिवासन का कहना है कि लालच के चलते फार्मास्यूटिकल कंपनियां ग़लत तरीके से फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का निर्माण कर रही थीं।
डब्ल्यूएचओ और सभी स्टैंडर्ड फार्मैकॉलजी की किताबों ने 25 मामलों को छोडक़र सामान्य रूप से इस पर रोक लगा रखी है। एचआईवी, हिपेटाइटिस-सी, मलेरिया और टीवी जैसे रोगों के लिए ही एफडीसी दवाओं को बनाने की अनुमति है। सिंगल ड्रग की क्वालिटी टेस्टिंग के लिए नियम पूरे हैं लेकिन कॉम्बिनेशन ड्रग के लिए ठीक से नियम नहीं हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि जिन बड़ी दवा निर्माता कंपनियों को अपने देश में इसे बेचने की अनुमति नहीं मिलती है वो इसे भारत में बेचते हैं।

Related Posts

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज