फार्मासिस्ट की अनिवार्यता हटाने को होगा संघर्ष : चौधरी

गया (बिहार)। लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को हटाकर आरएसएस का संविधान लाना चाहती है। संविधान को बचाने और देश से फार्मासिस्ट जैसे कानून को हटाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। वे आजाद पार्क में पार्टी के जिला कार्यकत्र्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दवा विक्रेताओं के साथ दोरंगी नीति अपना रही है। विक्रेताओं पर जबरन फार्मासिस्ट का कानून थोपना चाहती है। इससे दवा विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि कुमार उर्फ गुड्डू ने की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीनू यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष अजित चंद्रवंशी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमेश मांझी, राष्ट्रीय महासचिव अकमल, साजिद अहमद बागी, पवन चंद्रवंशी, जिला महासचिव अशोक यादव, सत्येंद्र सिन्हा, मुरारी यादव, बढ़ई समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई