रायपुर। फार्मासिस्ट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्यापमं से भर्ती परीक्षा 4 नवंबर को होगी। संचालनालय, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी के तहत यह भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर आवेदन की जानकारी दी गई है।