फार्मासिस्ट को फार्मेसी ऑफिसर बनाए सरकार

मंडी। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ ने राज्य सरकार से इनका पदनाम बदलने की मांग उठाई है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के मंडी दौरे के दौरान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष चमन ठाकुर की अध्यक्षता में उनसे मिला और अपना मांगपत्र सौंपा। संघ ने कहा कि पंजाब में फार्मासिस्ट को फार्मेसी ऑफिसर और सीनियर फार्मासिस्ट को सीनियर फार्मेसी ऑफिसर के नाम से जाना जाता है, इसलिए पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी फार्मासिस्ट का पदनाम बदला जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से फार्मासिस्ट को नॉन प्रेक्टिस अलाउंस या फार्मेसी अलाउंस देने की मांग भी उठाई है। वहीं, इन्होंने 108 एम्बुलेंस सेवा में लगाई जा रही अस्पताल के फार्मासिस्ट की ड्यूटी का भी विरोध किया। मंत्री ने इसे कुछ समय के लिए किया गया अस्थायी प्रावधान बताया। संघ ने मंत्री को आश्वस्त किया कि फार्मासिस्ट हमेशा आपदा प्रबंधन के दौरान अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं और सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने फार्मासिस्ट संघ को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों पर जल्द ही उचित कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश के सात जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार, शिमला से रविंदर, विनोद चौहान, सोलन से सुरेंद्र नय्यर, नितिन गुप्ता, कांगड़ा से भारत भूषण, परवीन, हमीरपुर से प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, जसमेर, कुल्लू से संतोष, ओम, बिलासपुर से राकेश, सुरेश, संतोष विज, मंडी से प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट