गर्भपात की दवा बेची तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किया निलंबित

इंदौर। जिला प्रशासन ने स्थानीय मेसर्स सन्नी सर्जिकल एंड मेडिकल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही गर्भपात किट बेचने पर भी अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी अनुसार डॉक्टर की पर्ची के बिना ही आरोपी केमिस्ट गर्भ निरोधक दवा बेच रहा था। शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जिनवाल ने टीम के साथ दवा बाजार स्थित सन्नी सर्जिकल एंड मेडिकल्स का स्टिंग ऑपरेशन किया। यहां गर्भपात की दवा डॉक्टर की पर्ची के बगैर बेची जा रही थी।
केमिस्ट के पास पर्याप्त दस्तावेज भी नहीं मिले। न ही वह फर्म का लाइसेंस दिखा पाया। अनहाइजनिक तरीके से दवा का संधारण किया गया था। इस पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत कार्रवाई करते हुए दवा दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगले दस दिन तक इसी तरह अभियान चलाकर दवा दुकानों का निरीक्षण किया जाए। जिले में होने वाली कुल एएनसी और प्रसूति की संख्या में आने वाले अंतर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जांच के आदेश दिए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग को यह पता लगाना होगा कि जिन महिलाओं की प्रसूति रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुई, वह आखिर कहां गई।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन