फार्मासिस्ट नवीनीकरण की वैद्यता 30 सितंबर तक बढ़ी

अम्बाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। हरियाणा में फार्मासिस्टों की समस्याएं दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। कोरोना संक्रमण के डर से कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आ रहे है। डाक, ईमेल, ऑनलाइन आवेदनों व स्वयं अपने प्रमाणपत्रों से सम्बंधित कार्यों की मौजूदा स्थिति जानने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। सरकार ने रजिस्ट्रार की नियुक्ति पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की क्योंकि चेयरमैन द्वारा नए नामित रजिस्ट्रार व उप चेयरमैन सोहनलाल कंसल की कॉउंसिल सदन द्वारा तो नियुक्ति कर दी गयी थी परन्तु कंसल ने किसी पचड़े में न पडऩे के मन से सरकारी आदेशों तक रजिस्ट्रार पद पर न बैठने का निर्णय सुना दिया। इस पर चेयरमैन ने सरकार को मात्र सूचना हेतु संज्ञानार्थ पत्र लिखा था, जिस के उत्तर में सरकार से कोई भी उत्तर न मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में फार्मासिस्टों के नवीनीकरण / माइग्रेशन/ नए रजिस्ट्रेशन सम्बंधित काम कैसे हो पाएंगे। कुछ फार्मासिस्ट अपनी समस्या लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को मिले तो कई फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया की शरण में अपनी गुहार लेकर पहुंचे। पीसीआई ने देशभर में कोविड 19 की स्थिति के मध्यनजर देशभर की राज्य काउंसिलों के माध्यम से सभी फार्मासिस्टों व औषधि प्रशासन को लिखा कि फार्मासिस्ट जिनके प्रमाणपत्र की नवीनीकरण तिथि 31 दिसम्बर 2019 थी, उनकी ग्रेस अवधि 31 मार्च 2020 तक होती है जो फार्मासिस्ट लॉकडाउन के चलते अपने प्रमाणपत्र 31 मार्च तक नवीनीकरण नहीं करवा पाए उनके प्रमाणपत्रों की वैद्यता 30 सितंबर 2020 तक कर दी गई है। अत: फार्मासिस्ट परेशान न हों । वहीं पूर्व चेयरमैन केसी गोयल ने स्वास्थ्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग की कि फार्मासिस्टों के प्रमाणपत्र नवीकरण हेतु अत्यंत आवश्यक 2 सीपीइ प्रमाणपत्रों की आवश्यकता से कोरोना के चलते छूट दी जाए। इसका स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से अभी तक कोई सन्देश सामने नहीं आया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views