सन फार्मा ने शुरू किया कोरोना दवा का परीक्षण

नई दिल्ली। देश की प्रमुख फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पौधे से बनने वाली दवा का परीक्षण शुरू कर दिया है। पौधे से पैदा दवा एक्यूसीएच के असर का पता लगाने के लिए दूसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के नतीजे अक्टूबर तक सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि पौधे पर आधारित दवा सीसमपेलोस परैरा (सीपा) सभी चार डेंगू वायरस के खिलाफ एक कुदरती औधषि है। सन फार्मा के अनुसार कोरोना वायरस और डेंगू वायरस इंसानी शरीर के अंदर एक जैसा व्यवहार करते हैं। हमें औषधि महानियंत्रक ने अप्रैल में पौधे से मिलने वाले औषधीय गुण वाले पदार्थ से बनी दवा के परीक्षण की अनुमति दी थी। क्लीनिकल परीक्षण देश के 12 केंद्रों पर 210 मरीजों पर किया जाएगा। इसमें इलाज अवधि 10 दिन होगी। एक्यूसीएच का मानव पर सुरक्षा अध्ययन पूरा हो चुका है। यह औषधि दूसरे चरण के परीक्षण के लिए सुरक्षित मिली है।
कंपनी के अनुसार एक्यूसीएच का विकास डेंगू के इलाज के किया जा रहा है। इसमें नियंत्रित वातावरण में जीवों पर किए अध्ययन के दौरान विषाणु निरोधक प्रभाव मिले हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण के इलाज के विकल्प के रूप में इसका परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी चार साल से बायोटेक्नोलॉजी विभाग के इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी-आईसीजीईबी) और वैज्ञानिक के साथ औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के सहयोग से डेंगू के इलाज के लिए फाइटोकैमिकल पर आधारित दवा विकसित कर रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन