फार्मा इंडस्ट्री को मिलेंगी रियायतें 

मसूरी। उत्तराखंड में उद्योगों के सहयोग से एक औषधि कोष (मेडिकल बैंक) बनाया जाएगा। इसके अलावा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के अंतर्गत निर्गत किए जाने वाले गुड्स मैन्यूफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) व मार्केट स्टैंडिंग सर्टिफिकेट (एमएससी) की वैधता भी एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एसोसिएशन ऑफ देवभूमि फार्मा इंडस्ट्रीज उत्तराखंड की ओर से आयोजित इंडस्ट्री इंट्रैक्शन प्रोग्राम में की। सीएम ने फार्मा इंडस्ट्री को दर्जनभर से अधिक रियायतें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि औषधि विभाग के सुदृढ़ीकरण का नया ढांचा जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। आयुर्वेदिक औषधि निर्माण एवं नियंत्रण विभाग के अधिकारी केंद्रीय औषधि मानक संगठन के अधिकारियों से समन्वय बनाकर विभाग से संबंधित समस्याओं का निदान करेंगे। सीएम ने लाइसेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, सेलाकुई क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी का उच्चीकरण कर थाना बनाने, भगवानपुर में ईटीपी स्थापित करने तथा ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की भी घोषणा की। इससे पहले एसोसिएशन ऑफ देवभूमि फार्मा इंडस्ट्रीज उत्तराखंड के चेयरमैन संदीप जैन, अध्यक्ष पंकज गुप्ता आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। किया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार कनेक्टिविटी सुधारने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्य सचिव ने फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों को आगामी चार व पांच अक्टूबर को दून में होने वाली इनवेस्टर्स मीट में शामिल होने का न्योता भी दिया। इस मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. एस ईश्वर रेड्डी ने फार्मा इंडस्ट्रीएलिस्ट को अपने उत्पादों में क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

Related Posts

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट