फार्मा उद्योग पर गिरी गाज, लाइसेंस रद्द

सोलन (ह.प्र.)। प्रदेश में 14 दवाइयों के सैंपल फेल होने पर दवा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने 10 फार्मा उद्योगों के उत्पाद (प्रोडक्ट) लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इन उद्योगों की 14 दवाइयों के सैंपल फेल मिले थे। विभाग ने इनको पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। एक उद्योग की 3 तथा दो की 2-2 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने भी इन दवा उद्योगों का औचक निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अब इन उद्योगों का भविष्य तय होगा। इसके अलावा फार्मा उद्योगों को बाजार से उन सभी दवाइयों के स्टॉक रिकॉल करने के निर्देश दिए हैं जिनके सैंपल फेल हुए हैं।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने हर माह दवाई के फेल हो रहे सैंपल के मामलों का कड़ा संज्ञान लिया है। इसके बाद से ड्रग विभाग भी हरकत में आ गया है। पिछले 2 माह में ड्रग निरीक्षक ने उन सभी फार्मा उद्योगों का निरीक्षण किया है जिनके सैंपल फेल हुए हैं। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा खामियों की एक रिपोर्ट तैयार की गई है।

बता दें कि सीडीएससीओ ने ड्रग अलर्ट जारी कर प्रदेश की 14 दवाइयों के सैंपल फेल बताए थे, जबकि देश में कुल 39 दवाइयों के सैंपल फेल हुए थे। इस बार बच्जों व महिलाओं की दवाइयों के कई सैंपल फेल हुए। इसके अलावा टी.बी., मलेरिया, गैस, उल्टी, दर्द, एंटी एलर्जी, पेट संक्रमण, सांस की बीमारी व विटामिन इत्यादि दवाइयों के सैंपल भी फेल हुए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.बी. में 9, पांवटा साहिब व परवाणु की 2 -2 तथा कालाअंब में बन रही एक दवाई के सैंपल फेल हुए थे। प्रदेश सरकार ने फार्मा उद्योग पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सरकार ने दवाइयों के फेल हो रहे सैंपल के मामले को गंभीरता से लिया है। दवाइयों की गुणवत्ता को परखने के लिए 4 सहायक दवा नियंत्रकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 2 बद्दी तथा एक-एक नाहन व धर्मशाला में नियुक्त किया गया है। नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी की दवाइयों की जांच अब इन सहायक नियंत्रक द्वारा ही की जाएगी। इससे पूर्व प्रदेश में 3 सहायक दवा नियंत्रक मौजूद थे।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा