स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से बड़ा पर्दाफाश

नई दिल्ली। स्वास्थ्य विभाग की दिल्ली व हरियाणा टीम ने संयुक्त रूप से मयूर विहार इलाके में छापामारी कर लिंग जांच करने वाले एक क्लीनिक का पर्दाफाश किया है। स्थानीय एसडीएम अजय अरोड़ा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर रोहतक से एक नकली ग्राहक तैयार किया। ग्राहक ने दिल्ली में मौजूद दलालों से संपर्क साधकर लिंग जांच कराने की बात चलाई। जांच कराने का मामला 20 हजार रुपए में तय हुआ।

योजनानुसार दलालों ने ग्राहक को शादीपुर मेट्रो स्टेशन बुलाया। शादीपुर पहुंचने पर उसे अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन बुलाया। जहां पहुंचने पर उन्होंने गाड़ी बदली और फिर नई गाड़ी से मयूर विहार स्थित क्लीनिक पहुंचे। जहां ग्राहक से 20 हजार रुपए लेकर जांच शुरू की गई। इसी दौरान टीम ने छापा मारकर सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्थानीय एसडीएम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर क्लीनिक संचालक महिला डॉ. मनीषा और दलाल चन्द्रा व बलवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक पर आने वाले मरीजों के डाटा की जांच कर रही है जिससे इस बारे में जानकारी जुटाई जा सके कि यहां लिंग जांच का यह धंधा कितने सालों से चल रहा था, और कितने लोगों ने अब तक यहां जांच कराई है।

एसडीएम अरोड़ा के अनुसार करीब एक साल पहले भी मयूर विहार इलाके में लिंग जांच होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर कई क्लीनिकों में जांच की गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से एक और शिकायत मिली। इस पर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पीएनडीटी एक्ट के दिल्ली के नोडल अफसर डॉ. विकास व हरियाणा के डॉ. संजीव मलिक की संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मयूर विहार स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा, जहां लिंग जांच कराई जा रही थी। टीम ने यहां डॉक्टरों व दो दलालों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस