फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने वैक्सीन के 100 प्रतिशत प्रभावी होने का किया दावा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया को राहत पहुंचाने के लिए कई कंपनियां वैक्सीन इजाद करने में जुटी है। कई कंपनियों को सफलता भी मिली है और उन्होंने वैक्सीन के 70 से 95 प्रतिशत तक प्रभावी होने का दावा किया है।इसी बीच अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने बड़ा दावा किया है। कंपनी का कहना है कि संक्रमण के गंभीर मामलों में उसकी वैक्सीन 100 प्रतिशत प्रभावी साबित हुई है।

कंपनी के इस दावे ने सबको चौंका दिया है। CEO बैंसेल ने कहा कि वैक्सीन की प्राभाविकता को देखते हुए वह वैक्सीन के उपयोग की आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) और यूरोपियन मेडिसिंस एजेंसी (EMA) के समक्ष भी कंडीशनल मार्केटिंग ऑथराइजेशन के लिए आवेदन करेगी। इसी पूरी तैयारी हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि FDA उन्हें मंजूरी देता है तो वह मध्य दिसंबर तक अमेरिका के लाखों लोगों तक वैक्सीन की खुराक पहुंचा देंगे। गौरतलब है कि कंपनी ने साल के अंत तक अमेरिका के लिए दो करोड़ खुराकों के उत्पादन की उम्मीद जताई है। इसके अलावा साल 2021 में कंपनी ने दुनियाभर में सप्लाई के लिए 50-100 करोड़ खुराकों का उत्पादन करने की योजना तैयार की है।

बता दें कि अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने अपनी वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए गत 21 नवंबर को FDA के यहां आवेदन कर दिया था। उसको 10 दिसंबर तक मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी ने वैक्सीन के 95 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया था। इसी तरह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार वैक्सीन के भी तीसरे चरण के ट्रायल में 70.4 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया गया है। बता दें कि वैक्सीन का अमेरिका में 30,000 लोगों पर तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है। 16 नवंबर को कंपनी ने 95 रोगियों पर किए गए अध्ययन के आधार वैक्सनी के 94.5 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया था

। इसके बाद कंपनी ने 196 मरीजों पर अंतरिम विश्लेषण किया। इसमें गंभीर मामलों में वैक्सीन 100 प्रतिशत तक प्रभावी साबित हुई है। इन 196 मरीजों में 65 साल से अधिक उम्र के 33 लोग शामिल थे। तीसर चरण के ट्रायल में वैक्सीन की खुराक दिए जाने के बाद वॉलेंटियर्स में इंजेक्शन की जगह दर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द की शिकायतें देखी गई थी, लेकिन ये सामान्य रही।

रोगियों में दूसरी खुराक के बाद तेजी से सुधार देखा गया था। कंपनी की दावा है कि क्लिनिकल ट्रायल में किसी भी वॉलेंटियर में गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। ऐसे में अब वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग मिलने की बढ़ गई है।

तो वहीं माडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टीफन बैंसेल ने कहा कि उनकी वैक्सीन तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में 94.5 प्रतिशत प्रभावी मिली है, लेकिन गंभीर मामलों में यह 100 प्रतिशत प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि हमारी वैक्सीन एक नया और शक्तिशाली इलाज मुहैया कराएगी जो इस महामारी की दिशा को बदल सकती है। इसके अलावा गंभीर बीमारी के प्रसार और अस्पतालों में बढ़ती मौतों को रोकने में मदद कर सकती है।

 

  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 11 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट