हर व्यक्ति को दी जाएगी टीके की दो खुराक , 400 रुपये खर्च करेगी सरकार

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का टीका आने में अब चंद दिनों का वक्त बचा है। सरकार ने इसे लेकर अपनी योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। योजना के अनुसार, सरकार देशवासियों के टीकाकरण पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची इस योजना के अनुसार, हर व्यक्ति पर सरकार करीब 400 रुपये खर्च करेगी, जिसमें टीके की दोनों खुराक की कीमत शामिल होगी।

अधिकारियों के अनुसार, सालाना स्वास्थ्य बजट के ही लगभग राशि कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम पर खर्च होगी। भारत का सालाना स्वास्थ्य बजट करीब 65 हजार करोड़ के आसपास है। टीकाकरण के लिए करीब 55 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ये विचार चल रहा है कि 600 रुपये से अधिक कीमत में टीका बाजार में नहीं बेचा जाएगा। टीका यदि बाजार में उपलब्ध होता है तो सरकार इसकी कीमत तय करेगी। इसके बाद ही फार्मा कंपनी को टीका बाजार में उतारने की इजाजत होगी।

गौरतलब है कि जनवरी 2021 से टीका के भंडारण का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया सहित सभी विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी डॉक्टरों को इस अभियान की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही जन भागीदारी के प्रयास के साथ-साथ उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दरअसल मतदान केंद्रों की तरह देशभर में टीके लगाने के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। स्कूल, अस्पताल, पंचायत कार्यालय इत्यादि जगहों पर ये केंद्र बनेंगे। देश के सभी राज्यों को टीके समान अधिकार के तहत दिलाए जाएंगे। सबसे पहले कोरोना टीके देश के 30 करोड़ लोगों का लगेंगे। हालांकि यह कीमत सरकार के नियंत्रण की वजह से है। अगर टीका बाजार में सीधे तौर पर उपलब्ध होता है तो इसकी कीमत और अधिक भी हो सकती है। राष्ट्रीय टास्क फोर्स से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कोरोना के एक टीके की खुराक के लिए सरकार 210 रुपये तक खर्च कर सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट