फार्मा सेक्टर में बना रहेगा प्राइसिंग प्रेशर!

नई दिल्ली। इंडियन फॉर्मास्युटिकल मार्केट की सेकंडरी सेल्स ग्रोथ पिछले 3 महीनों से बेहतर है। दिसंबर से फरवरी तक ग्रोथ 8.1 फीसदी रही लेकिन खासतौर से यूएस में कारोबार करने वाली कंपनियों पर 9 तिमाही से प्राइसिंग प्रेशर बना हुआ है। एक्सपट्र्स का कहना है कि प्राइसिंग प्रेशर अभी जारी रहेगा, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर असर दिखेगा। हालांकि फार्मा सेक्टर में दिक्कतों का असर सभी कंपनियों पर नहीं होगा। निवेशकों को स्टॉक स्पेसिफिक रहकर लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहिए। खासतौर से जिनका एक्सपोजर इंडियन मार्केट में ज्यादा है। इंडिया इंफोलाइन के फार्मा एनालिस्ट श्रीकांत अकोलकर का कहना है कि फाइनेंशियल ईयर 2018 के शुरू में ही यूएस जेनेरिक मार्केट में कारोबार करने वाली कंपनियों पर प्राइसिंग प्रेशर शुरू हो गया था, जो अब तक बना हुआ है। मार्केट में कॉम्पिटीशन बढऩे और यूएस गवर्नमेंट की फार्मा मार्केट को लेकर पॉलिसी में बदलाव से कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की कीमतें घटानी पड़ी हैं।
यह प्रेशर अभी आगे भी बना रहेगा। ऐसे में जेनेरिक ड्रग पर फोकस करने वाली जिन कंपनियों का रेवेन्यू यूएस मार्केट से ज्यादा आता है, उनके मुनाफे पर असर दिखेगा। हालांकि जिन इंडियन कंपनियों का बेस बड़ा है और उनका बिजनेस मॉड्यूल बेहतर है, उम्मीद है कि वे दबाव हैंडल कर लेंगी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिडेट के हेड इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट गौरांग शाह का कहना है कि फार्मा सेक्टर की जितनी भी दिक्कतें हैं, उसे दूर होने में अभी कुछ समय लग जाएगा। हालांकि जिन कंपनियों का एक्सपोजर इंडियन मार्केट में ज्यादा है, उनमें ज्यादा परेशानी नहीं दिख रही है। अच्छे शेयरों में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह है। वहीं, रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग के अनुसार डोमेस्टिक मार्केट में स्टेबल ग्रोथ बना हुआ है। सेल्स ग्रोथ बेहतर है। ओवरऑल न्यू प्रोडक्ट की लॉन्चिंग में भी ग्रोथ है। यूएस और यूरोप के बाजारों में जेनेरिक ड्रग का वॉल्यूम ग्रोथ भी अच्छा है। ऐसे में दबाव के बाद भी लंबी अवधि के लिहाज से सेक्टर का आउटलुक स्टेबल दिख रहा है।
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर से फरवरी के बीच सेकंडरी सेल्स में 8.1 फीसदी ग्रोथ रही है। वहीं, 2 महीनों से वॉल्यूम ग्रोथ स्ट्रॉन्ग बना हुआ है। फरवरी में वॉल्यूम ग्रोथ 6.5 फीसदी रही है। न्यू प्रोडक्ट की लॉन्चिंग 3 से 4 तिमाही से स्टेबल है। इसमें फरवरी में 2.8 फीसदी ग्रोथ रही है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा