मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, लाखों की नशीली दवाएं जब्त

जांजगीर। क्राइम ब्रांच की टीम ने सक्ती नगर के अग्रसेन चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की है। जांच के दौरान 3219 नग नशीली सिरप और 2250 पत्ते नशीले टेबलेट्स के बरामद किए हैं। जब्त की गई दवाओं की कीमत 4 लाख 65 हजार से अधिक की बताई जा रही है। आरोपी मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि जिले में नशे का कारोबार मजबूत जड़ें जमा चुका है। दवा दुकानों की आड़ में बिना डॉक्टरी पर्ची के प्रतिबंधित और नशीली दवा बेचे जाने का कारोबार खूब पनप रहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रसेन चौक स्थित सक्ती वैधनाथ मेडिकल स्टोर में दवाई के आड़ में नशीली सिरप और टेबलेट बेची जा रही हंै। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मेडिकल स्टोर्स में दबिश देते हुए रेड की। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कमल अग्रवाल के स्टोर से 3219 नग नशीली सिरप और 2250 पत्ता नशीली टेबलेट जब्त हुए। इससे पूर्व भी ड्रग्स इंस्पेक्टर अथवा पुलिस द्वारा दवा दुकानों में छापेमार कार्रवाई कर नशीली दवाएं बरामद की जाती रही हंै। मगर इस कार्रवाई में पकड़ी गई नशीली दवा का जखीरा अब तक बरामद दवाओं से कई गुना अधिक है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन