फिरोजपुर में नशीली गोलियों और ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Firojpur: पंजाब के फिरोजपुर (Firojpur) में स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान दो तस्करों को 16,800 नशीली गोलियों और 52 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाही (Firojpur)

इस मामले को लेकर एसटीएफ के एसआई बलकार सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाही की गई। पुलिस ने  छापेमारी करके नवदीप कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गुरु कर्म सिंह बस्ती गुरु हरसहाए को बाइक सहित गिरफ्तार किया तो उससे 16800 नशीली गोलियां बरामद हुई।

आरोपियों से पूछताछ जारी 

दूसरे मामले में एएसआई सतपाल उप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि  सूचना पर छापेमारी करके रशपाल उर्फ पाला पुत्र रमेश निवासी गांव नौरंग के लेली वाला जिला फिरोजपुर को काबू किया तो तलाशी के दौरान उससे 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए इन दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों के खिलाफ थाना एसटीएफ SAS नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में प्रतिबंधित गोलियों की बड़ी खेप पकड़ी, कट्‌टे से बरामद हुई ट्रामाडोल की 30 हजार टबलेट

दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जाएगी, ताकि आरोपियों से यह जानकारी सामने आ सके कि वह कहां से नशे की वस्तुएं लाते थे और इसे कहां आगे सप्लाई करते थे।

ये भी पढ़ें- मोदीनगर में 80 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक