बिहार में आयुष्मान योजना के तहत नहीं हो रहा है मरीजों का इलाज

Bihar: बिहार (Bihar) के सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज तो भगवान भरोसे ही चल रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों पीएमसीएच, आइजीआइसी, पटना एम्स, आइजीआइएमएस और एनएमसीएच में मरीजों को इलाज के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को हार्ट सर्जरी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

निजी अस्पतालों में जहां हार्ट पेशेंट का 2 से 3 दिनों के भीतर ऑपरेशन हो जाता है वहां सरकारी अस्पतालों में 3-4 महीनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

 संसाधनों की कमी के कारण लंबा इंतजार (Bihar)

सबसे अधिक परेशानी आइजीआइसी और आइजीआइएमएस अस्पतालों में हो रही है। यहां भर्ती मरीजों की वॉल्व रिप्लेसमेंट, स्टेंट और हार्ट सर्जरी करने में बहुत परेशानियां आ रही है। इन अस्पतालों में कैथलैब की सुविधा तो मौजूद है लेकिन वॉल्व और स्टेंट के कारण देरी हो रही है। कागजी प्रक्रिया, वॉल्व और स्टेंट की उपलब्धता नहीं होने के कारण 20 दिनों तक मरीजों को इलाज से वंचित रहना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- भारत-नेपाल की सीमा जोगबानी में नशीली दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार

आयुष्मान योजना के अंतर्गत होता निशुल्क इलाज और जांच

एंजियोग्राफी, इंजीयोप्लास्टी, दो स्टेंट लगाना, होल्डर, ब्लड टेस्ट, इको, इसीजी, बाल हृदय रोग, बाइपास सर्जरी, हार्ट सर्जरी सहित सभी बीमारियों का इलाज आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज और जांच होती है।

सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार ने अस्पतालों की लापरवाही को लेकर कहा कि आयुष्मान योजना, गरीब, बीपीएल और कार्ड धारी के अंतर्गत आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। जो गड़बड़ियां है उन्हें ठीक किया जायेगा। बहुत सारी कमियां ठीक करने के साथ व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। इलाज में देरी क्यों हो रही है इसकी जानकारी तमाम अस्पतालों से ली जायेगी।

ये भी पढ़ें- फिरोजपुर में नशीली गोलियों और ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई