एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) के लिए नए नियम जारी

नई दिल्ली। एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) देने के लिए नए नियम जारी हो गए हैं। अब परीक्षा पास करने के लिए अधिकतम 3 साल और 6 अटेम्प्ट ही मिलेंगे। ये नियम नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने जारी किए हैं। इससे पहले स्टूडेंट्स के पास परीक्षा पास करने के लिए कोई निर्धारित सीमाअवधि नहीं है। गौरतलब है कि इस बार की एफएमजीई की परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी।

एमसीआई स्क्रीनिंग टेस्ट भी है इस परीक्षा का नाम

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए साल में दो बार एफएमजीई की परीक्षा होती है। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) लेता है। बता दें कि इस परीक्षा को एमसीआई स्क्रीनिंग टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह परीक्षा उन भारतीय छात्रों के लिए अनिवार्य होती है, जिन्होंने विदेश से एमबीबीएस किया हो। वहीं, भारत के ऐसे ओवरसीज नागरिक जो एमबीबीएस के बाद भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हों। उपरोक्त के लिए यह परीक्षा पास करना जरूरी होता है।

ये भी है नियम

बता दें कि एमबीबीएस पास करने के बाद ही स्टूडेंट्स को एमसीआई यानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से प्रोविजनल या परमानेंट रजिस्ट्रेशन मिल पाता है। पांच देश ऐसे हैं, जहां से एमबीबीएस करने के बाद भारत में प्रैक्टिस के लिए ये टेस्ट देना जरूरी नहीं है। इन पांच देशों में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएस और यूके के नाम शामिल हैं।

परीक्षा के लिए अधिकतम तीन साल का होगा समय

विदेश में छह साल का एमबीबीएम कोर्स और एक साल की इंटर्नशिप करने में कुल सात साल लगते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को अधिकतम 10 सालों में इंटर्नशिप के साथ एमबीबीएम कोर्स पूरा करना होगा। इसके बाद ही वे एफएमजीई की परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। इस स्थिति में स्टूडेंट्स को एफएमजीई की परीक्षा देने के लिए सिर्फ तीन साल का समय मिलेगा।
एफएमजीई की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। अत: कोई भी छात्र अधिकतम 6 अटेम्प्ट ही दे पाएगा। एफएमजीई पास करने के बाद भी स्टूडेंट को भारत में 1 साल और इंटर्नशिप करनी जरूरी है। तब जाकर भारत में प्रैक्टिस करने के लिए वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इंटर्नशिप शब्द को क्लीयर नहीं समझ पा रहे छात्र

कई छात्रों में नेशनल मेडिकल कमीशन के नए नियम से असमंजस बना हुआ है। उनका कहना है कि इंटर्नशिप शब्द स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आदेश में 10 सालों की इंटर्नशिप का मतलब भारत में से या फिर विदेश से है, यह स्पष्ट नहीं है। इस कारण असमंजस बना हुआ है। अगर इंटर्नशिप का मतलब भारत आने के बाद से मानें तो स्टूडेंट्स को एग्जाम देने लिए केवल 2 साल और 4 अटेम्प्ट ही मिल पाएंगे।

एफएमजीई के लिए 50 प्रतिशत अंक लेना जरूरी

एफएमजीई पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेना जरूरी है। दरअसल, एफएमजीई का कट ऑफ स्कोर 50 फीसदी से ज्यादा ही रहता है। 49.5 प्रतिशत स्कोर वाला छात्र भी डिस्क्वालिफाई माना जाता है। दूसरा यह कि परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स को आंसर की जारी नहीं की जाती है। वहीं, ऑब्जेक्शन करने के लिए भी समय नहीं मिलता है। मतलब यह कि सीधे मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इस कारण से एफएमजीई पास करना काफी कठिन माना जाता है।

सरकार नहीं कर रही मामला स्पष्ट

मेडिकल एजुकेशन एक्सपर्ट डॉक्टर विवेक पांडे का कहना कि सरकार ने इनडायरेक्ट तरीके से एफएमजीई की जगह नेक्स्ट लागू करने का फैसला लिया है। नए आदेश में भी इसका संकेत मिलता है लेकिन इस पर मामला स्पष्ट नहीं किया है।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 5 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 5 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 18 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा