माइग्रेन की नई दवा रिमेजीपेंट 80 देशों में मंजूर, देगी फायदा

नई दिल्ली। माइग्रेन के लिए नई दवा बाजार में आई है। इस दवा को 80 देशों में मंजूरी मिल चुकी है। दावा किया जा रहा है कि रिमेजीपेंट नाम की यह दवा फायदा पहुंचाएगी।

माइग्रेन की बीमारी आजकल आम हो गई है। उम्र कोई भी हो, ये रोग ज्यादातर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। माइग्रेन के कारण सिर में तेज दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। ऐसे में रोगी कोई भी दर्द की दवा लेने को मजबूर हो जाता है।

नई दवा होगी कारगर

बता दें कि रिमेजीपेंट नाम की इस दवा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है। करीब 80 देशों में इस दवा को मंजूरी मिल चुकी है। इन देशों में इस नई दवा का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया है कि ये दवा सीजीआरपी नामक केमिकल के असर को रोकती है। इसी रसायन के कारण माइग्रेन के मरीजों को तेज दर्द होता है। खास बात ये ही कि यह दवा शरीर में आसानी से घुल जाती है और दर्द बढऩे से रोक देती है।

अभी तक साइड इफेक्ट्स नहीं मिले

रिमेजीपेंट दवा के अभी तक कोई खास साइड इफेक्ट्स सामने नहीं आए हैं। इस मेडिसिन से अब तक कई लोगों को फायदा हुआ है। यह भी जरूरी नहीं कि ये दवा हर किसी को फायदा ही पहुंचाए। हालांकि, रिमेजीपेंट मेडिसिन पर अभी और भी रिसर्च किए जा रहे हैं।

माइग्रेन के ये हैं लक्षण

माइग्रेन की बीमारी की पहचान कई लक्षणों से हो जाती है। इनमें प्रमुख रूप से सिर में तेज दर्द, गले में दर्द, उल्टी होना या जी मिचलाना, चक्कर आना , नेजल कंजेशन , मोशनल चेंजेज, भूख की कमी, त्वचा में पीलापन आना , अचानक पसीना आना शामिल है।

इस बीमारी में राहत के लिए मरीज को अंधेरे कमरे में आराम करना या हल्की नींद लेना जरूरी है। वहीं, माथे पर ठंडा कपड़ा या आइस पैक रखने से फायदा मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार माइग्रेन के कारण उल्टी आने पर काफी मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं बनती है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी