फ्री मेडिसिन के सैंपल मिले फेल, कंपनियों को नोटिस जारी

जयपुर। फ्री मेडिसिन के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। राजस्थान में जरूरतमंद मरीजों के लिए लागू की गई मुफ्त दवा योजना में एक दर्जन से अधिक फ्री दवाओं के सैंपल जांच में फैल मिले है। सैंपल फेल की रिपोर्ट आने पर फिलहाल इन दवाओं की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दवाओं की सप्लाई करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है।

आरएमएससी का ड्रग अलर्ट

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससी) के ड्रग अलर्ट में बताया गया है कि सरकारी जांच लैब जांच में कैल्शियम, विटामिन-डी, एमोक्सिसिलिन, लिवोसेटिरिजिन सॉल्ट से बनी टैबलेट-कैप्सूल समेत इंसुलिन इंजेक्शन, कैथेटर के सैंपल फैल पाए गए हैं। बताया गया है कि ये दवाइयां मुख्यत: खांसी, बुखार, जुकाम, एसिडिटी से संबंधित है।

नामी कंपनियों की हैं ये दवाएं

फ्री मेडिसिन

गौरतलब है कि सैंपल फेल वाली ये दवाइयां कैडिला, अलायंस बायोटेक, मर्करी लैबोरेट्रीज जैसी नामी कंपनियों से सप्लाई में मंगाई जाती हैं। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससी) ने सैंपल फेल होने के बाद इन सभी कंपनियों की दवा सप्लाई पर रोक लगा दी है। साथ ही कंपनियों को भी दवाइयों की सप्लाई रोकने के लिए कहा है। इनमें 14 कंपनियां हैं, जिनकी 15 दवाइयों के सैंपल फेल मिले हैं यानी उनमें मानक से निचले स्तर का सॉल्ट मिला है। इन सभी कंपनियों को नोटिस दिया गया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

भीलवाड़ा (राजस्थान)। मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय प्राची की मौत हो गई। बुखार से पीडि़त प्राची को परिजन दवा दिलाने लाए थे। आरोप है कि वहां…

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद (छत्तीसगढ़)। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री और अवैध आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण