नशीली दवा का जखीरा पकड़ा, कीमत 4 हजार करोड़ रुपये

पुणे (महाराष्ट्र)। नशीली दवा का जखीरा जब्त करने में पुणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस नशीली खेप की बाजार में कीमत करीब 4 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियोंं को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। बताया गया है कि पुणे के इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई है।

यह है मामला

शहर पुलिस ने दो दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान 4 हजार करोड़ रुपए कीमत की मेफेड्रोन (एमडी) दवा जब्त की गई है। जानकारी अनुसार सांगली जिले के कुपवाड में स्वामी माला, बालकृष्ण नगर और दत्तनगर में कुपवाड एमआईडीसी पुलिस (सांगली) और पुणे पुलिस की एक टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस छापेमारी में कुल 140 किलोग्राम एमडी ड्रग जब्त किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 280-300 करोड़ रुपए है।

तीन लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने नशीली दवा के धंधे से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान सांगली जिले के कुपवाड़ा के रहने वाले अयूब अकबरशा मकंदर (44), रमजान हामिद मुजावर (55) और अक्षय चंद्रकांत तावड़े (30) के रूप में की है।

नशीली दवा

पुलिस के अनुसार, अयूब मकंदर को हाल ही में यरवदा जेल से जमानत पर रिहा किया गया था, जहां वह ड्रग्स तस्करी के आरोप में सात साल से बंद था। वह ड्रग माफिया से परिचित था। उन्होंने बताया कि मकंदर कृष्णा वैली चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव रह चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश