बड़ी खबर, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजी निकाली डेंगू की दवा, जानिए कब तक मिलेगी

नई दिल्ली। डेंगू के इलाज के लिए दवा की रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखनऊ के केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीडीआरआई) के वैज्ञा​निकों ने दो ड्रग खोज निकाले हैं। इसके प्रथम चरण में चूहों पर किया गया ट्रायल सफल पाया गया है। जल्द ही इंसान पर भी इसका परीक्षण होगा। बता दें भारत में डेंगू से मरने वाले लोगों की संख्या काफी है। कारण है डेंगू के इलाज के लिए कई सटीक दवा नहीं है।

सिर्फ उसके लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता रहा है। ऐसे में वैज्ञानिकों की यह खोज देश के साथ ही साथ दुनिया भर के मरीजों के लिए काफी बड़ी और अहम मानी जा रही है। हालांकि, यह ड्रग अभी तक थ्रोमबोसेस के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। यह परीक्षण अभी चूहों पर किया गया है, जल्द ही ह्यूमन पर ट्रायल करने के बाद लोगों के लिए दवा उपलब्ध हो पाएगी।

सीडीआरआई के निदेशक प्रोफ़ेसर तपस कुंडू ने बताया कि यह दवाएं डेंगू मरीजों पर भी पूरी तरह कारगर होंगी। ह्यूमन ट्रायल के बाद दवा को पेटेंट करा कर शीघ्र ही बाजार में उतारा जाएगा। हर साल सितंबर आते-आते डेंगू का खतरा मंडराने लगता है। शुरुआत में तो यह बुखार सामान्‍य लगता है, लेक‍िन सही इलाज की कमी और देरी के चलते ये जानलेवा हो जाता है। इसे लेकर लखनऊ के केंद्रीय औषधि एवं अनुसंधान संस्थान, सीएसआईआर-सीडीआरआई के वैज्ञानिकों ने डेंगू के इलाज के लिए दो ड्रग खोज निकाले हैं, जिसका चूहों पर सफल परीक्षण किया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत