दुनिया की सबसे महंगी लाइफ सेविंग दवाएं हुई जीएसटी मुक्त, ये दवाएं लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर काउंसिल की अहम बैठक में पेट्रोल एवं डीजल को जीएसटी में शामिल होने पर विचार किया गया। साथ ही कई महंगी लाइफ सेविंग दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। इनमें दो काफी महंगी दवाएं हैं। अच्छी खबर यह है कि कोरोना की दवा को 31 दिसंबर 2021 तक जीएसटी से छूट मिलती रहेगी। इसमें कुछ और दवाओं को शामिल किया गया। कई महंगी लाइफ सेविंग दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। इनमें दो काफी महंगी दवाएं हैं। बायोडीजल पर जीएसटी घटाकर 12 से 5 फीसदी कर दिया गया है। सभी तरह के पेन पर अब जीएसटी 18 फीसदी रहेगी। इसके अलावा एक और महंगी इंपोर्टेड दवा Viltetso (विल्टेप्सो) को जीएसटी से छूट दी गई। साथ ही बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इन दवाओं पर अब जीएसटी नहीं लगेगा।

जीएसटी काउंसिल के जीएसटी माफ करने के फैसले के बाद से इस दवा की कीमत कुछ कम हो जाएगी। काउंसिल ने इसके अलावा कोरोना के इलाज में होने वाली दवाओं पर दी जीएसटी दरों में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया। पहले यह छूट सिर्फ 30 सितंबर तक थी। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने सात और दवाओं जीएसटी दर को 12 पर्सेंट से घटाकर 5 पर्सेंट करने का ऐलान किया। इन दवाओं में Itolizumab, Posaconazole, Infliximab, Bamlanivimab and Etesevimab, Casirivimab and Imdevimab, 2-Deoxy-D-Glucose और Favipiravi दवा शामिल है।

बता दें कि इन इंपोर्टेड दवाओं के एक डोज की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। इनकी गिनती दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में होती है। हाल में भारत में कई बच्चों के इलाज में इस दवा की जरूरत महसूस की गई। कई बच्चों के मां-बाप ने तो सोशल मीडिया के जरिए लोगों से इस दवा को खरीदने के लिए दान देने की अपील थी। कई मामलों में यह भी देखा गया कि पैसा जुटाने में मां-बाप को इतना समय लग गया कि बच्चे की जान नहीं बचाई जा सके।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ जीवन रक्षक दवाएं जो बहुत महंगी हैं, जो बच्चों के लिए ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं। ये कोरोना से संबंधित नहीं हैं। ऐसी ड्रग्स को जीएसटी से छूट दी गई है। इसपर अब जीएसटी नहीं लगेगा। ज़ोलगेन्स्मा और विल्टेप्सो ऐसी ही 2 महत्वपूर्ण ड्रग्स हैं।”

 

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक