जांच में नकली दवाओं की पुष्टि, औषधि विभाग की टीम को नहीं मिली कंपनी

विगत दिनों हंडिया और बहरिया से नकली दवाएं मिलने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। पता चला है कि दोनों कंपनियां फर्जी हैं। ऐसी आशंका है कि नकली दवाएं जिले में ही तैयार की जा रही हैं और उन पर बाहर की किसी कंपनी का रैपर लगा दिया जा रहा है। हाल ही में एक ट्रक में लदी नकली दवाएं जब्त की गई थीं। इस मामले में मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है। हालांकि दवा कंपनी की जांच करने हिमाचल गई औषधि विभाग की टीम को वहां कंपनी का नामोनिशान तक नहीं मिला। दरअसल दो सितंबर को एक ट्रक में नकली कफ सिरप मिली थी। उनकी कीमत साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है। दवा के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिसका अभी इंतजार है। दवा के साथ पकड़े गए ट्रक चालक की निशानदेही पर अतरसुइया में छापेमारी की गई। इसमें एक मकान से शीशी, एक कंपनी के रैपर, कार्टून समेत कई अन्य वस्तुएं जब्त की गई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि नकली दवा की पैकिंग यहीं पर की जा रही थी। इससे जिले में नकली दवा बनाए जाने की भी आशंका बन गई है। इन आशंकाओं के पटाक्षेप तथा इस धंधे में लगे जालसाजों तक पहुंचने के लिए जांच रिपोर्ट एवं मुख्य आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार है। बतादे कि करीब एक साल पहले हंडिया की एक दुकान से ए-सीआईपीएक्स-200 टैबलेट तथा बहरिया की एक दुकान से रैबोजॉल डीएसआर कैपशूल के नमूने लिए गए थे। जांच में दोनों दवाएं नकली पाई गईं। इन दवाओं के रैपर से पता चला कि ये हिमाचल प्रदेश स्थित कंपनी में बनाई जाती हैं। इसके बाद औषधि प्रशासन की टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची। वहां से लौटे विभाग के निरीक्षक गोविंद शरण गुप्ता ने बताया कि दोनों कंपनियां भी फर्जी हैं। रैपर पर दर्ज नाम की कंपनियां हिमाचल प्रदेश में हैं ही नहीं। ऐसे में इन दवाओं के यहीं या आसपास के जिलों में बनाए जाने की आशंका बन गई है। इसके पीछे बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। गोविंद ने बताया कि आरोपी दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा लिखाकर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कराई जाएगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत