बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कोविड-19 नेजल स्प्रे को मंजूरी

Nasal Spray, चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए नेजल टीके को मंजूरी दे दी है। वहीं CoWIN ऐप पर आज शाम से इस टीके की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

पीएम मोदी ने एक दिन पहले कोरोना समीक्षा बैठक की थी, जिसके बाद सरकार ने फैसला लेते हुए इंट्रानेजल वैक्सीन मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर आज से इस्तेमाल की इजाजत दे दी गई है।

एक लिखित जवाब में राज्यसभा में पवार ने कहा कि टीका 28 दिनों के अंतराल में 0.5 मिलीलीटर की दो खुराक में दिया जाना है। इस टीके को नाक के माध्यम से लिया जाता है।

आपको बता दें कि इस साल पांच सितंबर को रिकोम्बिनेंट नेजल (नाक से लेने वाले) कोविड-19 टीके को मंजूरी दी गई थी।

पवार ने कहा कि टीका मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत ने 90 से अधिक देशों को अनुदान, वाणिज्यिक निर्यात या वैश्विक टीका गठबंधन कोवैक्स के माध्यम से टीके की आपूर्ति की है।

टीकाकरण अभियान की सफलता के पीछे CoWIN ऐप को माना जाता है। वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में रियल टाइम जानकारी देने वाले इस ऐप के जरिए लोग अपना स्लॉट बुक करवाने में काफी सहायता पाते थे।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक