Drug Smugglers: बरनाला में  13.71 लाख रुपए की 890 नशीली गोलियां पुलिस ने बरामद की। इन नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार (Drug Smugglers) किया है। इन तस्करों के साथ पुलिस ने दो गाड़ियों और एक टाटा ऐस बरामद किया है। इनमें से तीन तस्कर बदनाम सेंसी बस्ती के रहने वाले हैं। जबकि दो तस्कर बठिंडा जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा (Drug Smugglers) 

जिला पुलिस मुखी संदीप कुमार मलिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कुछ दिन पहले सेंसी बस्ती के रहने वाले राज सिंह उर्फ राजू को CIA स्टाफ बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह और उनकी टीम ने 850 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बठिंडा के मुल्तानिया रोड गली नंबर 9 में चल रही एक भुजिया फैक्ट्री में रेड की।

फैक्ट्री से 13.71 लाख नशीली गोलियां बरामद 

फैक्ट्री में पुलिस ने चार नशा आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फैक्ट्री से 13.71 लाख रुपए की नशीली गोलियां बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विक्की और हरविंदर निवासीगण सेंसी बस्ती बरनाला, विवेक और पदम कुमार निवासीगण जिला बठिंडा के रूप में हुई है।

एक ब्रीजा कार, एक बलेनो कार और एक टाटा ऐस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 71 हजार 40 गोलियां बरामद हुई हैं। एक ब्रीजा कार, एक बलेनो कार और एक टाटा ऐस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। अभी इसमें और कई खुलासे होने की संभावना है। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- KPRDO ने सरकार से जनऔषधि दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया