बरेली के एक निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द, जीभ के ऑपरेशन के जगह कर दिया खतना

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) शहर में स्थित एक निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। आरोप है ढ़ाई साल के बच्चे का तोतलेपन का ऑपरेशन करने की जगह उसका खतना कर दिया गया। इस मामले पर हिंदू संगठन ने जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना प्राप्त होते ही डिप्टी सीएम के निर्देश पर आरोपी अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

10 घंटे की लंबी जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द (Bareilly)

इस मामले में  गठित जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया है। तकरीबन 10 घंटे तक चली जांच में कमेटी की ओर से दोनों पक्षों की दलीलों को सुना गया।  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टया एम खान अस्पताल प्रबंधन को मामले में जिम्मेदार पाया गया। इसके बाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया गया।

तोतलेपन के ऑपरेशन के बजाय कर दिया खतना

बरेली नगर में स्टेडियम मार्ग पर एम खान अस्पताल में संजयनगर के रहने वाले दंपति अपने ढ़ाई साल के बेटे के तोतलेपन का इलाज कराने के लिए आए थे। अस्पताल में कहा गया कि बच्चे के जीभ का ऑपरेशन किया जाएगा। आरोप है कि बच्चे के तालू का ऑपरेशन करने के बजाय डॉक्टर ने बच्चे का खतना कर दिया। ऑपरेशन के बाद स्टाफ ने दोबारा बच्चे को वार्ड में लिटा दिया। गर्मी लगने पर कपड़े हटाए तो खतने के बारे में पता चला। इस घटना का पता चलने पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया, तब पुलिस के साथ आईएमए पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

अस्पताल में नए मरीज की भर्ती पर रोक 

जांच में अस्पताल का दोष साबित हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलबीर सिंह नेस्‍पताल का लाइसेंस सस्‍पेंड करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि अस्पताल नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकता और उनका इलाज नहीं कर सकता। इस मामले में अभी जांच जारी रहेगी। अगर कोई अभिलेखों में अथवा अन्य गड़बड़ी के साक्ष्य पाए गए तब आगे और कड़ी कार्रवाई होगी।

साजिश के तहत किया गया ऑपरेशन 

बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनके हस्ताक्षर अंग्रेजी में लिखे एक दस्तावेज पर लिए गए थे, जिसे वे समझ नहीं पाए थे। बच्चे का खतना एक साजिश के तहत किया गया। वहीं इस मामले पर आरोपी डॉक्टर एम खान का कहना था कि बच्चे के मूत्रमार्ग में बार-बार संक्रमण हो रहा था। यही बीमारी बताकर उसे भर्ती किया गया था। उसके पर‍िजनों की सहमति से मूत्रमार्ग की कुछ त्वचा काटी गई। इसी इलाज की फाइल बनी है। जीभ के ऑपरेशन की बात नहीं थी।

ये भी पढ़ें- 50 शीर्ष फार्मा कंपनियों का निराशजनक प्रदर्शन

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 2 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस