बल्ड बैंक पर ये खबर कर रही सभी को हैरान!

रामपुर। कहते है जरूरत के समय में कोई काम आ जाए तो उसे भगवान कहना गलत नहीं होगा। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के रामपुर के दो दोस्त कर रहे है। आज के समय में जब लोग खून यानी की बल्ड का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए करते है वहां रामपुर के दो दोस्त जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हुए है। इन दोनों युवाओं की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

हम बात कर रहे है रामपुर के दो दोस्त विभोर अग्रवाल और प्रतीक शर्मा की। दोनों दोस्तों ने खून की जरूरत के लिए भटकने वालों की मदद की खातिर वाट्सएप पर ही ब्लड बैंक ग्रुप बनाया है। करीब तीन माह पहले बनाए इस ग्रुप में 100 से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं।

इसके सदस्य रामपुर के अलावा मुरादाबाद, सम्भल, बरेली, झांसी, जालौन, दिल्ली, रुद्रपुर उत्तराखंड आदि जिलों के रहने वाले हैं। किसी भी जरूरतमंद को खून चाहिए होता है तो सदस्य इस ग्रुप के माध्यम से उसके लिए खून का बंदोबस्त करते हैं। इस तरह यह ग्रुप कई लोगों की मदद कर चुका है। खास बात यह है कि इस ग्रुप के सदस्य 20 से 25 साल के हैं।

दोनों दोस्तों द्वारा शुरू किए इस ग्रुप के माध्यम से वे कई जरूरतमंदों को खून उपलब्ध करा चुके हैं। ये दोनों युवा हम सभी के लिए मिसाल बनकर सामने आए है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक