बाजार में बिक रहे नकली ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, 4 दबोचे

नई दिल्ली। अगर आप स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए ब्रांडेड ब्यूटी प्रॉडक्ट इस्तेमाल करते हैं, फिर भी उनका असर उलटा हो रहा है तो सावधान हो जाएं। आपका यह ब्यूटी प्रॉडक्ट नकली हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में नामी कंपनियों के नकली ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की भरमार है। आप तो अच्छे और ब्रांडेड के नाम पर ज्यादा कीमत चुका रहे हैं, लेकिन कुछ लालची सप्लायर और विक्रेता ज्यादा मुनाफे के चक्कर में नामी कंपनियों के नाम पर नकली प्रॉडक्ट्स बेच रहे हैं।
यह खुलासा सदर बाजार में पुलिस की सिलसिलेवार छापामारी के चलते हुआ है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की डीआईयू और सदर बाजार थाने की जॉइंट टीमों ने थोक मार्केट के तौर पर मशहूर सदर बाजार के अलग-अलग हिस्सों में रेड करके भारी संख्या में हिन्दुस्तान यूनीलिवर और नीविया के नकली प्रॉडक्ट्स रिकवर किए हैं। उनमें क्रीम, लिपस्टिक आदि कॉस्मेटिक हैं। जाहिर है कि यहां से नकली प्रॉडक्ट्स दिल्ली के अन्य बाजारों में भी पहुंच रहे थे।
डीसीपी (नॉर्थ) नूपुर प्रसाद ने नकली प्रॉडक्ट्स का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कॉपी राइट ऐक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। हाल में अलग-अलग जगहों पर रेड के चलते चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। कुछ समय पहले दूसरी कंपनियों के भी नकली प्रॉडक्ट्स पकड़े गए हैं। हालिया कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में सदर के कुछ पटरी दुकानदार और एक थोक दुकानदार शामिल हैं। उनसे पूछताछ में पता चला है कि नकली प्रॉडक्ट दिल्ली में दूसरे राज्यों से डिलिवर किए जा रहे हैं। इसलिए आशंका है कि उनका उत्पादन भी बाहरी राज्यों में हो रहा है। इस सिलसिले में एक कंपनी की शिकायत पर 14 जनवरी को बड़ी रेड हुई। सबसे पहले सदर बाजार में रोड साइड पर कॉस्मेटिक बेचने वाले तीन विक्रेता अरेस्ट किए गए। उनकी पहचान दीपक, जितेंद्र और लक्ष्मण के तौर पर हुई। तीनों सदर बाजार के रहने वाले हैं। उनके पास से 56 सौ पीस नीविया और लक्मे के नकली प्रॉडक्ट रिकवर हुए। उनसे पूछताछ पर सदर बाजार छावला मार्केट में रेड करके रंजीत नगर निवासी प्रवीण कुमार को अरेस्ट किया गया। उनके पास से 9 बोरे नकली कॉस्टमेटिक मिले। प्रवीण ने बताया कि उन्हें ये प्रॉडक्ट राजू नामक सप्लायर पहुंचाता रहा है, जो फोन पर ऑर्डर लेता है। एक आरोपी वेंडर दीपक ने बताया कि उसे बरेली से समीर नामक शख्स नकली प्रॉडक्ट की डिलिवरी देता रहा है। वह फोन पर संपर्क में रहता है। आयुष निदेशालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि क्रीम को बनाने में ब्लीचिंग पाउडर व अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। यह एक तय मात्रा से अधिक होने पर स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। उम्मीद की जाती है कि कंपनी प्रॉडक्ट में केमिकल्स उचित मात्रा में रहते हैं। उनके साथ ही हर्बल तत्व भी डाले जाते हैं। उन्हें अच्छी तरह मिक्स किया जाता है, लेकिन यदि वही प्रॉडक्ट नकली है, तो उसमें केमिकल्स की मात्रा बहुत ज्यादा होने की आशंका रहती है। हर्बल तत्वों की जगह सिर्फ उनकी गंध डाली जाती है। ऐसी क्रीम चेहरा निखारने के बजाए खराब कर सकती है। चेहरे पर झाइयां, काले धब्बे, चकत्ते हो सकते हैं।

Related Posts

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

पटियाला (पंजाब)। दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल विभाग ने की। नशे के खिलाफ अभियान के तहत टीम ने दो मेडिकल स्टोरों…

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

लोधा, अलीगढ़ (यूपी)। अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की। मौके से एक युवक को भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज