सप्लाई में दवा कम मिली, ट्रांसपोर्ट कंपनी पर लगा जुर्माना

रोशनाबाद (उत्तराखंड)। जिला उपभोक्ता फोरम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी को निर्धारित स्थान पर दवा के पैकेट कम पहुंचाने पर सेवा में कमी का दोषी पाया। इस पर ट्रांसपोर्ट कंपनी को कम हुए दवाई के पैकेट की कीमत 67,457 रुपए छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से और दो हजार रुपए शिकायत खर्च के शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता डॉ. अविनाश विरमानी जैनेका हैल्थकेयर लिमिटेड बीएचईएल रानीपुर के निदेशक हैं। उन्होंने 26 जुलाई 2013 को भुवनेश्वर उड़ीसा में दवाई के पैकेट भेजने के लिए बुक कराए थे। दवाई देरी से पहुंचने के बावजूद दवाई का एक पैकेट कम पाया गया था। इस पैकेट की कीमत 67,457 रुपए थी। ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों ने भी दवाई के पैकेट कम होने की बात स्वीकार की थी। शिकायतकर्ता ने उक्त दवाई का बीमा भी करा रखा था, लेकिन बीमा कंपनी ने उसका क्लेम नामंजूर कर दिया। शिकायतकर्ता ने सभी पक्षकारों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा। मगर किसी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्थानीय प्रबंध निदेशक के खिलाफ शिकायत उपभोक्ता फोरम में की। शिकायत की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढ़ा व विपिन कुमार ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्थानीय शाखा प्रबंधक व प्रबंध निदेशक को सेवाओं में कमी का दोषी पाया। उन्होंने शिकायतकर्ता को दवाई के पैकेट की कीमत 67,457 रुपए व शिकायत खर्च दो हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 2 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी