बिना लाइसेंस सैनिटाइजर बनाने पर वीएलसीसी का प्लांट हेड गिरफ्तार 

हरिद्वार। हरिद्वार में वीएलसीसी कंपनी में बिना लाइसेंस के सैनिटाइजर बनाने के का मामला पकड़ में आया है। आबकारी विभाग ने प्लांट हेड अशोक राजपूत को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बिना अनुमति के सैनिटाइजर बनाने के लिए महाराष्ट्र और दिल्ली से कच्चा माल मंगाया गया। जानकारी अनुसार सिडकुल की वीएलसीसी कंपनी में आबकारी विभाग के अफसरों ने दबिश दी। टीम को पता चला कि करीब छह लाख लीटर सैनिटाइजर विभिन्न प्रदेशों में भेजा गया था जबकि एक लाख लीटर सैनिटाइजर कैंपस में ही मिला था। इसे आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया था। कंपनी ने सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस आठ जून को लिया था, लेकिन प्लांट में उत्पादन अप्रैल से ही चल रहा था। आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने प्लांट हेड अशोक राजपूत पुत्र ओमप्रकाश निवासी रघुनाथ सोसायटी बहादराबाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बिना लाइसेंस के सैनिटाइजर बनाने के लिए स्प्रिट महाराष्ट्र और दिल्ली से खरीदे गए थे। जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि आरोपी प्लांट हेड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बिना लाइसेंस के सैनिटाइजर बनाने का आरोप साबित होने पर वीएलसीसी के प्लांट हेड अशोक राजपूत को एक वर्ष की सजा हो सकती है। आबकारी अधिनियम के तहत इस धारा में एक वर्ष की सजा का प्रावधान है। सैनिटाइजर के इस अवैध कारोबार की जांच की आंच कंपनी के निदेशकों तक भी आ सकती है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई