30 रुपए में कोरोना दवा बेचते पकड़े

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। गाजीपुर में कुछ लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण का इलाज मात्र 30 रुपए की दवा से करने के भ्रामक प्रचार का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी अनुसार गांव के लोगों ने जब एनजीओ के कर्मचारियों से कोरोना की दवा के बारे में ये जानना चाहा कि क्या कोरोना दवा बेचने के लिए संस्था के पास स्वास्थ विभाग या आयुष मंत्रालय का आदेश है, तो वे टाल-मटोल करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने कोरोना की कथित दवा बांटने वाले एनजीओ के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, तब तक एनजीओ के कर्मचारी गांव के कई लोगों को कोरोना की कथित दवा दे चुके थे। हैरान करने वाली बात तो यह है कि जब इस मामले में दवा बांटने वाली संस्था के प्रतिनिधि आसिफ खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संस्था कोरोना महामारी से बचाव के लिए सिर्फ गाजीपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यकर्ताओं के जरिए दवा वितरण का कार्यक्रम संचालित कर रही है। इस महामारी को देखते हुए लोगों में खासा भय व्याप्त है। इस दवा को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया है। बताया गया है कि इस एनजीओ का मुख्यालय लखनऊ में है और वहीं से यह प्रदेश के सभी जनपदों में दवा वितरण का कार्यक्रम संचालित कर रही है। एनजीओ के प्रतिनिधि लाइसेंस होने की बात पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस बारे में जिला अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई