बी-फार्मा की छात्रा से रेप, प्रोफेसर को 10 साल की जेल

गाजियाबाद। बी-फार्मा की छात्रा से रेप करने वाले प्रोफेसर को कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने केस के आईओ को भी जांच में लापरवाही का दोषी माना है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र कसाना ने बताया कि कविनगर क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स की बेटी मेरठ रोड स्थित एक कॉलेज में बी-फार्मा कर रही थी। इस दौरान उसकी पहचान धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। धर्मेंद्र वहां प्रोफेसर थे। छात्रा से धर्मेंद्र की दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि 25 सितंबर 2010 में धर्मेंद्र ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद से वह छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा और छात्रा से 50 हजार रुपये भी ले लिए। मामले की जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने धर्मेंद्र के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर को अरेस्ट कर जेल में बंद कर दिया। मामले में सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। जज अभिषेक श्रीवास्तव ने सबूत और गवाहों के आधार पर धर्मेंद्र को दोषी मानते हुए 10 साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, कोर्ट ने जांच में लापरवाही बरते के मामले में आईओ बीनू सिंह को दोषी पाया। कोर्ट ने जजमेंट की कॉपी डीएम के माध्यम से शासन को भेजने के भी आदेश दिए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक