फार्मासिस्ट एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष बने राकेश

हाथरस (उप्र)। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह व हरेंद्र सिंह राना के अलावा महामंत्री पद के लिए श्यामवीर सिंह व अशोक कुमार गौतम उम्मीदवार के रूप में थे। अध्यक्ष पद के लिए कुल 62 मत पड़े, जिसमें से 50 मत राकेश सिंह को मिले। महामंत्री पद के लिए श्यामवीर सिंह को 41 मत प्राप्त हुए। राकेश सिंह लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं। इस मौके पर सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार व सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट मनोहर सिंह चीफ फार्मासिस्ट, पर्यवेक्षक डिप्टी सीएमओ डॉ. मधुर कुमार, देवेंद्र कटारा संयुक्त मंत्री, आरएस राणा संगठन मंत्री, दीपक यादव संप्रेक्षक के संरक्षण में हुआ। जेबीसिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष ,मोहित चौहान, मंडलीय सचिव, अनिल शर्मा उप मंडलीय सचिव, मुकेश गुप्ता, जिला मंत्री अलीगढ़ चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व अधिवेशन का आयोजन हुआ। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश कुमार आर्या, उपाध्यक्ष, कुष्ण कुमार यादव, संयुक्त सचिव, विक्रम सिंह, संगठन मंत्री, अंशुमान गोयल, कोषाध्यक्ष, यादाराम सिंह संप्रेक्षक के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुने गए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक