बेमेतरा में बैन टेबलेट और इंजेक्शन बरामद, 5 आरोपियों की गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ऐसे रैकेट का खुलासा किया है जहां दवाइयों का प्रयोग नशे के रुप में किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच लाख रुपये की दवा और 1.50 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। बड़ी बात यह है कि पांच आरोपियों में से दो आरोपी दवा की दुकान में काम करते थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी पंकज पटेल ने जानकारी दी कि  पहला  मामला बेमेतरा के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां पर छापेमारी कर आरोपी नवीन गंधर्व के पास से 3000 टेबलेट जब्त की, बाजार में इसकी कीमत 11 हजार 100 रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने पुलिस को नवागढ़ के महेन्द्र सोनकर से दवा खरीदने की जानकारी दी। पुलिस ने महेन्द्र सोनकर के पास से 3600 टेबलेट, कीमत 13 हजार 320 रुपये को जब्त किया। इन दोनों से पूछताछ करने पर रतनपुर जिला बिलासपुर के यशवंत सिंह राजपूत के पास से दवा खरीदने की बात पता चली। पुलिस ने रतनपुर में छापेमारी कर आरोपी यशवंत सिंह राजपूत के पास से 36 हजार प्रतिबंधित नशीली दवाई, कीमत एक लाख 33 हजार 200 और नकद एक लाख 42 हजार 500 रुपये जब्त किए।

ये भी पढ़ें- IVF महिलाओं के लिए घातक, 66 प्रतिशत महिलाओं को स्ट्रोक से खतरा

दूसरे आरोपी ने  मनोज यादव के पास से दवा खरीदने की बात कही। पुलिस ने बिलासपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए मनोज यादव के पास से दो लाख 66 हजार 400 रुपये की दवा जब्त की है। छानबीन करने पर सामने आया कि  यशवंत सिंह राजपूत और बिलासपुर निवासी मनोज यादव मेडिकल दुकान के कर्मचारी हैं। वहीं दूसरे प्रकरण में नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने आरोपी धनीराम गेंदले पिता स्वं. श्यामलाल गेंदले उम्र 59 साल निवासी ग्राम चक्रवाय के कब्जे से 80 की संख्या में नशीली दवा जब्त की है।

 

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए