भाजपा का झंडा लगी कार से लाखों की नकली दवा पकड़ी

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की टीम ने मेरठ के कारोबारी की कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पौरुष शक्तिवर्धक दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने करीब 7.83 लाख रुपये कीमत की इन दवाओं को सील कर कार सीज कर दी। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी अफसर अहमद से बरामद कार पर भाजपा का झण्डा लगा था। आरोपी झण्डा लगी कार से बड़े आराम से मेरठ से लखनऊ आता-जाता था। वह इन सामानों को शहर के जिम में सप्लाई करता था।
इंस्पेक्टर बाजारखाला विजेन्द्र सिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि एवरेडी चौराहे की तरफ से एक कार सवार नकली दवाइयां लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम को उत्तराखण्ड नम्बर की प्लेट लगी एक जेस्ट कार संदिग्ध दिखाई दी। टीम ने उसको रोककर तलाशी ली तो कार में प्रतिबंधित पौरुष शक्तिवर्धक दवाएं, मसल्स को बढ़ाने वाली दवाओं के छोटे व बड़े 45 डिब्बे मिले। इसके अलावा 80 इंजेक्शन भी पाए गए। दवा खरीदने और बेचने के संबंध में कार चालक कोई जवाब नहीं दे सका। उसके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की मेरठ में जनता जनरल स्टोर नाम से दुकान है। वह दिल्ली से खुला माल लाता था। वहां से माल को डिब्बे में पैक करके दूसरे स्थानों पर सप्लाई करता था। उसके पास से 11 हजार के चेक भी मिले हैं। ये चेक उन दुकानदारों ने दिए हंै, जहां वह माल सप्लाई करता था। इस पर पुलिस ने कार चालक मेरठ निवासी अफसर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 7 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़