भारत की दस दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज !

10 दवा कंपनियों के खिलाफ एकआईआर दर्ज करने का सीबीआई को निर्देश देने के लिये याचिका दायर की गयी है। बतादे कि शीर्ष अदालत में जनहित याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से वैध लाइसेंस प्राप्त किये बिना कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए दवाओं का उत्पादन किया जा रहा है और इन्हें बेचा जा रहा है। दरअसल उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर अनुरोध किया गया है कि सीबीआई को कथित रूप से बिना वैध लाइसेंस के कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाली दवाओं के तौर पर रेमडेसिविर , फैविपिराविर के उत्पादन और बिक्री के लिए भारत की दस दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया जाना चाहिए. रेमडेसिविर और फैविपिराविर एंटीवायरल दवाएं हैं और कोविड-19 रोगियों के इलाज को लेकर ये दवाएं चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच बहस का हिस्सा रही हैं। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है, ‘‘प्रतिवादी भारतीय दवा निर्माता कंपनियां हैं जिन्होंने विदेशी कंपनियों- गिलीड साइंस इंक- अमेरिका तथा फ्यूजीफिल्म-जापान के साथ रेमडेसिविर और अवागिन (फैविपिराविर) के उत्पादन और बिक्री के लिए साझेदारी का करार किया है. वे बिना लाइसेंस के कथित दवाओं का भारत में कोरोना वायरस के उपचार की औषधि के रूप में उत्पादन कर रही हैं और बेच रही हैं। शर्मा ने सीबीआई को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि भारतीय कंपनियों पर ड्रग कानून, 1940 के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले दर्ज किये जाएं। वकील एम एल शर्मा ने शीर्ष अदालत में जनहित याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से वैध लाइसेंस प्राप्त किये बिना कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए दवाओं का उत्पादन किया जा रहा है और इन्हें बेचा जा रहा है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

बालाघाट में बीमारी के खिलाफ बड़ा अभियान: 57 टीमों ने 43 हजार लोगों की जांच की, 980 मलेरिया संक्रमित; 647 बच्चे अस्पताल में भर्ती

बालाघाट में बीमारी की सूचना पर सरकार का बड़ा अभियान: 57 टीमों ने 50 गांवों में 43,451 लोगों की जांच की, 980 मलेरिया संक्रमित मिले, 647 बच्चे अस्पताल में भर्ती। जिले में 54 नए डॉक्टर तैनात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत