भारत के वैक्सीन निर्यात रोकने से कोरोना के गंभीर खतरे में दुनिया के 91 देश: विश्व स्वास्थ्य संगठन

नई दिल्ली। भारत की ओर से दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगाए जाने से 91 देशों को झटका लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि भारत की ओर से एक्सपोर्ट पर रोक लगाने से इन देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलने का खतरा बढ़ गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वैक्सीन के एक्सपोर्ट पर रोक से खासतौर पर अफ्रीकी देशों को झटका लगा है। यहां B.1.617.2 वैरिएंट के प्रसार का खतरा बढ़ गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, ‘दुनिया के 91 देशों में वैक्सीन की सप्लाई प्रभावित हुई है। खासतौर पर भारत से रोक के बाद एस्ट्राजेनेका की पेरेंट कंपनी की ओर से भरपाई न किए जाने के चलते ऐसा हुआ है।’

स्वामीनाथ ने कहा कि इन देशों में इस नए वैरिएंट के अलावा कोरोना के नए स्ट्रेंस का भी खतरा बढ़ा है। भारत की ओर से मध्यम और कम आय वर्ग वाले देशों को वैक्सीन की सप्लाई की जा रही थी, लेकिन घरेलू स्तर पर केसों में तेजी से इजाफे के चलते इस मिशन को रोक दिया गया था। स्वामीनाथन का कहना है कि अफ्रीकी देशों के सामने कोरोना का खतरा ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि इन देशों की 0.5 फीसदी आबादी को भी कोरोना टीका नहीं लग सका है। यहां तक कि इस दायरे में सभी हेल्थकेयर वर्कर्स भी नहीं आ सके हैं।

उन्होंने कहा कि यदि हम कोरोना वैक्सीन की सप्लाई में इतना अंतर देखते हैं तो आने वाले दिनों में बड़ी गैरबराबरी नजर आएगी। एक तरफ कोरोना केसों में कमी के चलते कई देश वापस सामान्य जिंदगी में लौटते दिखेगें तो वहीं कुछ देशों में कोरोना का भीषण कहर हो सकता है। इस बीच भारत में ही वैक्सीन की खरीद को लेकर सरकार की आलोचना हो रही है। टीकों की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के तेजी से उभार के चलते कई देशों ने वैक्सीनों का निर्यात रोकते हुए पहले अपनी घरेलू आबादी के टीकाकरण को तेज करने का फैसला लिया है।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर