हो जाए सावधान! कोरोना का एक और खतरनाक वेरिएंट की एंट्री, सबसे ज्यादा है घातक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर देश में अभी थोडी राहत है हालांकि मौत के मामलों में ज्यादा कमी नजर नहीं आ रही है। इस बीच एक नई आफत ने दस्तक दे ही है। जी हां… वियतनाम में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का एक और खतरनाक वेरिएंट देखने को मिल रहा है। चिंता की बात यह है कि यह अन्य वेरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक बताया जा रहा है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान ने इस संबंध में जानकारी दी है।

खबरों की मानें तो यह वेरिएंट ब्रिटेन और भारत में पाए गये कोरोना के स्ट्रेन की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला साबित हो सकता है। गुयेन थान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय वैश्विक जीनोम मानचित्र पर कोरोना वायरस के नए संस्करण का ऐलान करेगा। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने के पीछे नए स्ट्रेन ही है।

आगे वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह वेरिएंट काफी तेजी से हवा में फैलता है और यह पहले की तुलना में ज्यादा घातक साबित हो सकता है। यही नहीं यह काफी तेज गति से वातावरण में फैलने में सक्षम है। गौरलतब है कि वियतनाम पर अभी कोरोना वायरस नए कहर बनकर टूट पडा है। इसके आधे से अधिक प्रदेशों में संक्रमण का सामना लोग कर रहे हैं। अप्रैल के बाद यहां पहली बार शनिवार को एक दिन में 6800 से अधिक नए मामले देखने को मिले जबकि 47 लोगों की मौतें हो गईं।

भारत में कोरोना संक्रमण के 1.65 लाख नए मामले : इधर भारत में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 1,65,553 नए मामले सामने आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार छठवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है।

 

Related Posts

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी