भारत में निर्मित 7 कफ सिरप हुए ब्लैक लिस्ट

Cough Syrup Banned:  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने माना है कि अफ्रीकी देश गाम्बिया समेत दुनिया भर के कई देशों में हुई 300 लोगों की मौत भारत में निर्मित कफ सिरप के कारण हुई है। मौतों का जिम्मेदार ठहराते हुए WHO ने भारत में निर्मित 7 कफ सिरप को ब्लैक लिस्ट (Cough Syrup Banned) कर दिया है।

WHO का कहना है कि बीते कुछ महीनों में भारत में निर्मित कफ सिरप के पीने से नाइजीरिया, गांबिया और उज्बेकिस्तान में कई लोगों की मौत हो हुई है।

20 से ज्यादा कफ सिरप की जांच हुई (Cough Syrup Banned) 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रवक्ता का कहना है कि भारत और इंडोनेशिया की फार्मा कंपनियों में बनाई गई 20 से ज्यादा कफ सिरप और विटामिन बनाने वाली कंपनियों की जांच कर रही है। इस जांच के बाद WHO ने भारत में बने इस कफ सिरप को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा है कि  इनकी दवाओं के विस्तृत विश्लेषण से जानकारी मिली है कि इनमें अस्वीकार्य मात्रा में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल मिला है।

ये भी पढ़ें- CDSCO ने 1,302 दवा नमूनों में से 27 को NSQ घोषित किया

वहीं दूसरी ओर एजेंसी के महानिदेशक डॉ टेडरोस. अदनहोम गेब्रेहेसुस ने बताया कि गाम्बिया में चार कफ सिरप में दूषित पदार्थ मिलने की वजह से इनके खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। इन दवाओं के कारण ही गाम्बिया में 66 बच्चों के किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई थी।

भारत में भी कई फार्मा कंपनियों पर लगी थी रोक 

इससे पहले भारत के ड्रग कंट्रोलर ने भी  नोएडा की मैरियन बायोटेक, चेन्नई की ग्लोबल फार्मा, पंजाब की QP फार्माकेम और हरियाणा की मेडेन फार्मास्यूटिकल्स सहित कई अन्य फार्मा कंपनियों के खिलाफ जांच की थी। इन फार्मा कंपनियों में कुछ गड़बड़ी पाए जाने के बाद इन के संचालन पर रोक लगा दी गई थी।  CDSCO के सूत्रों ने कहा है कि दवाओं के निर्यात से पहले उनका क्वालिटी कंट्रोल पूरी तरह से सुनिश्चित किया जायेगा।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन