भारत में बने कफ सिरप पीने से 300 बच्चों की गई जान

WHO: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में दावा किया है कि भारत में बने कफ सिरप पीने से 300 बच्चों की जान गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि भारत में निर्मित घटिया सिरप के पीने से  तीन देशों में अगस्त 2022 से अब तक 300 बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकारी इससे संबंधित डेटा एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी घटिया और नकली मेडिकल प्रॉडक्ट्स से निपटने के लिए फार्मा कंपनियों के संगठनों और समाज के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है।

इस मुद्दे पर परामर्श जारी हैं : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि खांसी के सिरप में दूषित पदार्थ के रुप में डायथिलीन ग्लाइकॉल या एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा होती है। रिसर्च लैब के विशिष्ट विवरण के लिए स्तर भिन्न-भिन्न होते हैं। लैब रिसर्च के विशिष्ठ विवरण के लिए स्तर भिन्न होते हैं। गाम्बिया में बच्चों की “रहस्यमय मौतों” की जांच के लिए भारत के द्वारा गठित एक समिति को भारतीय कंपनी की खांसी की दवा और मौतों के बीच कोई “पर्याप्त सबूत” नहीं मिला है।

बच्चों की मौत को रोकना प्राथमिकता

भारत और इंडोनेशिया में छह दवा निर्माताओं की पहचान की है जो इस कफ सिरप का उत्पादन करते हैं। इन निर्माताओं ने या तो जांच पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है या इस बात से इनकार कर दिया कि दूषित सामग्री की वजह से कोई भी मौत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने संगठन के काम के विवरण पर कोई टिप्पणी नहीं की। मगर, उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए पहली प्राथमिकता है कि और अधिक बच्चों की मौत किसी ऐसी चीज से न हो, जिसे रोका जाना बहुत जरूरी है।

फार्माकोलॉजिस्ट वाईके गुप्ता के नेतृत्व में समिति

मशहूर फार्माकोलॉजिस्ट वाईके गुप्ता के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा गठित समिति ने इस महीने दवा नियामक और स्वास्थ्य मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। एक सूत्र ने कहा, समिति ने 6-7 बैठकें कीं, लेकिन दोनों के बीच कोई संबंध खोजने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

गर्भ में लिंग जांच करने का भंडाफोड़, झोलाछाप डॉक्टर की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

https://medicarenews.in/news/35550

 

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा