बिहार के छह और मेडिकल कॉलेजों में होगी कैंसर की कीमोथेरेपी

Bihar: बिहार में अगले महीने के भीतर छह और मेडिकल कॉलेजों कैंसर की कीमोथेरपी होगी। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने पटना के एनएमसीएच सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, मधेपुरा और दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भी कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी यह सुविधा पटना और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध है।

बिहार (Bihar)  में हर साल 1.5 लाख कैंसर मरीज 

बिहार में हर साल 1.5 लाख नए कैंसर मरीज सामने आ रहे हैं जिनमें अधिकांश एडवांस स्टेज में होते हैं। इसलिए पैलिएटिव केयर पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। बिहार के अभी 6 जिलों में पैलिएटिव केयर की सुविधा उपलब्ध है जिसे आगे बढ़ाकर 9 जिलों में करना है। इसी तरह रेडियोथेरेपी में सात में से छह सेंटर पटना में ही हैं। 14 जिलों में कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान की सफलता को देखते हुए बिहार सरकार ने इसे बिहार के 38 जिलों में अभियान चलाने का संकल्प लिया है। भागलपुर, गया और मधेपुरा में भी नए रेडियोथेरेपी सेंटर खोले जायेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1621918690605432833?s=20&t=1m7R2_olFWdXM1LzyzmQgA

बिहार सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में तत्पर 

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार सरकार शुरु से  हीस्वास्थ्य क्षेत्र में तत्पर रही है। भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि बीते साल कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान के तहत 3.50 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 471 कैंसर मरीज मिले थे और उनका इलाज किया गया था। उपनिदेशक डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि हम बिहार सरकार के साथ मिलकर 6 मेडिकल कॉलेज में डे केयर कीमोथेरेपी और 38 जिलों कैंसर स्क्रीनिंग के लिए सहायता देंगे।

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1622161203488489474?s=20&t=7WCNRHmOPIbA81QPb7RjzQ

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव  ने कहा कि  कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर दुनिया भर में चर्चा होती है कि इसका इलाज कैसे बेहतर करें। लेकिन जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें कैसे सहायता दी जा सके, इसके लिए बिहार सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत बड़ी संख्या में गरीब मरीजों को मदद दी जा रही है।

भारत में बने कफ सिरप पीने से 300 बच्चों की गई जान

https://medicarenews.in/news/35553

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई